मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:11 · नई दिल्ली संस्करण

ओवैसी ने अखिलेश को दी खुली धमकी - 'मुसलमान किसी की जागीर नहीं हैं पछताओगे...'

2027 यूपी चुनाव से पहले AIMIM चीफ ओवैसी ने सपा को खुली धमकी दी है। श्रावस्ती में बोले- "मुसलमान किसी की बपौती नहीं, हम वोट बैंक नहीं।" अखिलेश पर नूरा कुश्ती का आरोप लगाया। गठबंधन प्रस्ताव ठुकराने पर कहा- "पछताओगे, अब AIMIM 100 सीटों पर अकेले लड़ेगी।"

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
ओवैसी ने अखिलेश को दी खुली धमकी -  'मुसलमान किसी की जागीर नहीं हैं पछताओगे...'

 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम वोटों की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी को खुली चेतावनी दे दी है। श्रावस्ती के भिनगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा - "हम मुसलमान किसी की बपौती नहीं हैं, हम वोट बैंक नहीं हैं। हम दरी बिछाने नहीं आए हैं।" ओवैसी का निशाना सीधे अखिलेश यादव पर था। उन्होंने कहा कि सपा और बीजेपी के बीच 'नूरा कुश्ती' चल रही है। एक तरफ योगी सरकार मुसलमानों पर जुल्म करती है और दूसरी तरफ सपा उनके वोटों से सत्ता का सपना देखती है।



ओवैसी ने पिछले महीने कानपुर की रैली से सपा और कांग्रेस को गठबंधन का प्रस्ताव दिया था और 2 अक्टूबर तक का समय दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर बीजेपी को तीसरी बार सत्ता में आने से और 'बाबा' को फिर से मुख्यमंत्री बनने से रोकना है तो सभी सेक्युलर पार्टियों को एक साथ आना होगा। लेकिन अखिलेश यादव ने साफ कह दिया था कि 2024 वाला INDIA गठबंधन ही 2027 में लड़ेगा, किसी नए दल की एंट्री नहीं होगी। ओवैसी के ऑफर का कोई जवाब नहीं आया। इसी पर भड़कते हुए ओवैसी ने कहा, "हमने अपना रुख स्पष्ट कर दिया। हमने कहा था गठबंधन इज्जत और सम्मान पर होगा। अगर नहीं किया तो पछताओगे। हम पूरे दम-खम के साथ अकेले चुनाव लड़ेंगे।"



लखनऊ एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने कहा, "सपा चीफ हमारी बातों से परेशान हैं। हम कहते हैं हम उनके लिए कालीन नहीं बिछाएंगे। हमें हमारा हक चाहिए। देश के 19 करोड़ मुसलमान किसी की पैतृक संपत्ति नहीं हैं। उन्हें अपनी पॉलिटिकल पावर चाहिए।" उन्होंने सपा के राज्यसभा उम्मीदवार पर भी तंज कसा। ओवैसी ने कहा कि सपा ने ऐसे उद्योगपति को राज्यसभा भेजा है जिसके पिता बीजेपी के सांसद हैं और जिसने झारखंड में क्रॉस वोटिंग कर INDIA गठबंधन के उम्मीदवार को हराया था। "जब ऐसे फैसले होते हैं तो सिर्फ AIMIM पर बीजेपी की B-टीम का आरोप क्यों?" ओवैसी ने ऐलान किया कि अगर गठबंधन नहीं हुआ तो AIMIM यूपी की 100 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। फोकस पश्चिमी यूपी, पूर्वांचल और बुंदेलखंड की उन सीटों पर होगा जहां मुस्लिम आबादी 25% से ज्यादा है।



श्रावस्ती में उन्होंने भिनगा विधानसभा सीट से हाजी दद्दन खान को अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया। उन्होंने नीति आयोग की 2023 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि श्रावस्ती की 75% आबादी आज भी गरीबी रेखा के नीचे है। "दिल्ली में शहंशाह हैं, यूपी में बाबा और सपा में भैया... इन सबने मिलकर इस इलाके को बर्बाद कर दिया।" राजनीतिक जानकार मानते हैं कि ओवैसी का अकेले लड़ना सपा के PDA समीकरण को नुकसान पहुंचा सकता है। 2022 में भी AIMIM 100 सीटों पर लड़ी थी, जीती एक भी नहीं लेकिन कई सीटों पर सपा का खेल बिगाड़ दिया था। अब देखना होगा कि अखिलेश की 'No' के बाद ओवैसी वाकई में वोट कटवा बनते हैं या किंगमेकर।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें