मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस से जुड़े रहने की अपील, अजय राय बोले- ‘मेरा घर अभी भी राहुल गांधी का घर’

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस से जुड़े रहने की अपील, अजय राय बोले- ‘मेरा घर अभी भी राहुल गांधी का घर’

वाराणसी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने वाराणसी में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मेरे समर्थक पूरी तरह से कांग्रेस से जुड़े रहें और आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगाकर कांग्रेस को जीताने का काम करेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अजय राय ने कहा कि मैं अपने नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहता हूं। राहुल गांधी और नेतृत्व पर मेरा पूरा विश्वास है। मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध चुनाव लड़ाया। अभी भी मैं राहुल गांधी के पीछे खड़ा हूं।

कांग्रेस के नेतृत्व नेता राहुल गांधी की फोटो पोछते हुए अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी मेरे आदर्श हैं। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने के लिए जान की बाजी लगानी होगी, तो भी लगाऊंगा। मेरा घर अभी भी राहुल गांधी का घर है। मेरे घर के बाहर बोर्ड लगा है, राहुल गांधी का यह घर है। मेरी समर्थकों से अपील है कि मेरे समर्थक मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े रहे, हम विधानसभा चुनाव में जुटेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें