मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

Uttarakhands border areas, Char Dhams and district

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
Uttarakhands border areas, Char Dhams and district

देहरादून। दिल्ली विस्फोट के बाद उत्तराखंड हाई अलर्ट पर है। चारों धामों के साथ ही बार्डर एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक ने सभी जिलों को अलर्ट रहने के साथ ही संदिग्धों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। चार धामों के साथ ही अन्य मंदिर-मठों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।सोमवार की शाम दिल्ली में विस्फोट की घटना के बाद उत्तराखंड में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी जिलों में सर्तकता बढ़ाने के साथ ही गहन चेकिंग अभियान के निर्देश दिए हैं। वहीं बार्डर एरिया उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में विशेष सुरक्षा अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस सुबह से ही वाहनों की जांच-पड़ताल के साथ ही वाहन चालक के परिचय की भी जांच कर रही है। इसके अलावा यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ व बदरीनाथ मंदिर भी हाई अलर्ट पर हैं और अन्य मंदिर-मठों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रात को ही सुरक्षा सबंधी निर्देश जारी किए। इस पर पुलिस महानिदेशक ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सर्तक रहने व गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने सोमवार रात से वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है। आज सुबह से देहरादून के पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस शहर के प्रवेश द्वारों पर वाहनों की गहन जांच कर रही है।सीमांत जनपद उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मुख्यालय देहरादून से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। गंगोत्री यमुनोत्री की विशेष सुरक्षा के साथ ही जिले में एंट्री व एग्जिट प्वाइंट्स पर वाहनों की सघन जांच की जा जा रही है। इसके अलावा जनपद के सभी बॉर्डर, बैरियर प्वाइंट्स, होटल-ढाबा, बस अड्डों व संवेदनशील स्थानों पर पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। एसपी के निर्देशन में सभी पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी क्षेत्र में गश्त और तलाशी अभियान में जुटे हैं। जिले के एंट्री व एग्जिट प्वाइंट्स पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।सीमांत जनपद चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के साथ ही नंदप्रयाग, ज्योर्तिमठ, चमोली, आदि स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा संदिग्ध पर भी पुलिस की पैनी नजर है। उधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने सघन वाहन चेकिंग के आदेश जारी किए हैं। संदिग्ध तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए जिले भर में पिकेट और गश्त पर जवान तैनात किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें