राजधानी रांची के डोरंडा में बिल्डर नीरज सहाय ने गोली मारकर की आत्महत्या

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में गुरुवार की सुबह एक बिल्डर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बिल्डर की पहचान नीरज सहाय के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, नीरज सहाय ने पिस्टल से खुद को गोली मारी जिसके बाद गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां जुट गये। आनन-फानन में नीरज सहाय को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।





