मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 1:31 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम से संवाद करेंगे पौड़ी के 12 विद्यार्थी, विकास का विजन रखेंगे सामने

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीएम से संवाद करेंगे पौड़ी के 12 विद्यार्थी, विकास का विजन रखेंगे सामने

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के विकास को लेकर युवाओं की सोच और सुझाव सरकार तक पहुंचाने के लिए आयोजित मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में पौड़ी जिले के 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। कक्षा 11वीं और 12वीं के चयनित विद्यार्थी 18 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ संवाद कर अपने विचार साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने 10 अगस्त को कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों से ‘मेरा सपनों का उत्तराखंड, एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण’ विषय पर निबंध के माध्यम से सुझाव मांगे थे। प्रदेशभर से 2,87,744 विद्यार्थियों ने निबंध प्रस्तुत किए। इनमें से 140 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री के साथ संवाद के लिए चुना गया है।

पौड़ी से चयनित विद्यार्थियों में अनुष्का नेगी (द्वारीखाल), आकांक्षा (यमकेश्वर), सोनाक्षी (पुरियाडांग), श्रीतिका रावत (पौड़ी), शीतल (कठुली), अनुष्का (श्रीकोट गंगानाली), साक्षी पोखरियाल (कमलपुर), दिव्या (मैटाकुण्ड), आदित्य भारद्वाज व सृष्टि मैन्दोला (लैंसडाउन), याशिका (लालपुर) और श्रीम अग्रवाल (कोटद्वार) शामिल हैं।

इन मुद्दों पर रखेंगे सुझाव

राज्य स्तरीय संवाद में शिक्षा, स्वास्थ्य, वन एवं पर्यावरण, स्वरोजगार, पलायन, सड़क, आईटी, पर्यटन और महिला एवं बाल विकास समेत विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों के विचार लिए जाएंगे। विभागीय अधिकारी भी विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उनके सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें