मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 1:32 · नई दिल्ली संस्करण

रॉबिन हुड सदन बना वार्षिक अंतर्सदनीय तैराकी प्रतियोगिता का विजेता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रॉबिन हुड सदन बना वार्षिक अंतर्सदनीय तैराकी प्रतियोगिता का विजेता

नैनीताल। नगर के प्रसिद्ध शेरवुड कॉलेज में शनिवार को वार्षिक अंतर्सदनीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में रॉबिन हुड सदन ने प्रथम, लिटिल जॉन सदन ने द्वितीय और एलेक्जेंडर सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्टैंडर्ड कप लिटिल जॉन सदन को प्रदान किया गया।

व्यक्तिगत वर्गों में ए-डिवीजन के सर्वश्रेष्ठ तैराक का पुरस्कार अर्पित लोचब और बालिका वर्ग में नेहमत कौर पुनिया को मिला। अन्य वर्गों में अभ्युदय वाजपेयी, हर्द्यान साह, रेवती चन्द और निर्देश बर्नवाल को सर्वश्रेष्ठ तैराक घोषित किया गया।

समापन समारोह में प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने कहा कि तैराकी जीवन और स्वास्थ्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के लिए यह गौरव की बात है कि यहां के अधिकांश विद्यार्थी तैराकी करना जानते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें