मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 1:31 · नई दिल्ली संस्करण

सांसद चैंपियनशिप में बालिका खिलाड़ियों का जलवा, खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सांसद चैंपियनशिप में बालिका खिलाड़ियों का जलवा, खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

पौड़ी गढ़वाल। खेल महाकुंभ-2026 के तहत आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में बुधवार को अंडर-14 और अंडर-19 बालिका वर्ग की विभिन्न खेल स्पर्धाएं हुईं। खो-खो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और पिट्ठू में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

अंडर-14 खो-खो में रामनगर प्रथम, पौड़ी द्वितीय और नरेंद्रनगर तृतीय रहा। बैडमिंटन एकल में पौड़ी की आराध्या प्रथम और श्रीनगर की साध्या द्वितीय रहीं। युगल में रुद्रप्रयाग प्रथम, पौड़ी द्वितीय और श्रीनगर तृतीय रहा। पिट्ठू में श्रीनगर प्रथम, केदारनाथ द्वितीय और पौड़ी तृतीय रहा।

अंडर-19 एथलेटिक्स में 400 मीटर में केदारनाथ की सुहाना, 800 मीटर में पौड़ी की खुशी और 1500 मीटर में केदारनाथ की निकिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद में चौबट्टाखाल की सिमरन, 3000 मीटर में सोनिका और ऊंची कूद में यमकेश्वर की निधि प्रथम रहीं। गोला फेंक में पौड़ी की तनु, चक्का फेंक में पौड़ी की सुहानी, भाला फेंक में केदारनाथ की मानसी तथा 4×100 मीटर रिले में केदारनाथ की टीम ने बाजी मारी।

अंडर-19 बैडमिंटन एकल में रुद्रप्रयाग की अहिंसा रौतेला प्रथम, पौड़ी की अंतना रावत द्वितीय और नरेंद्रनगर की रिद्धि रावत तृतीय रहीं। युगल में पौड़ी प्रथम, श्रीनगर द्वितीय और चौबट्टाखाल तृतीय रहा। पिट्ठू में देवप्रयाग प्रथम, श्रीनगर द्वितीय और पौड़ी तृतीय रहा। एक अक्टूबर को अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग में एथलेटिक्स, खो-खो व पिट्ठू की स्पर्धाएं होंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें