मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत : रेस्टोरेंट के कमरे में युवक की हत्या, पुलिस शिनाख्त में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोनीपत : रेस्टोरेंट के कमरे में युवक की हत्या, पुलिस शिनाख्त में जुटी

सोनीपत। सोनीपत में कुंडली टीडीआई रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के पीछे बने कमरे में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का गला तेजधार हथियार से रेतकर हत्या की गई और वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।पुलिस को कंट्रोल रूम से हत्या की सूचना मिली थी।

जब टीम मौके पर पहुंची, तो कमरे में युवक का शव मिला। गले पर गहरे घाव मिलने के बाद हत्या की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि युवक पर धारदार हथियार से वार किया गया था। पुलिस ने पूरे कमरे की बारीकी से जांच की और रेस्टोरेंट स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त प्रबीना पी. ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। कुंडली थाना पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर शिनाख्त की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। रेस्टोरेंट स्टाफ के अनुसार युवक कल शाम किसी काम से यहां आया था और पीछे बने कमरे में गया था, जहांबाद में उसका शव मिला। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक यहां किससे मिलने आया था और हत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है। रंजिश, लूटपाट या व्यक्तिगत विवाद, हर पहलू पर जांच की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, फोन कॉल विवरण और कर्मचारियों के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया है और जल्द ही आरोपित तक पहुंचने का दावा किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें