मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 · शाम 6:39 · नई दिल्ली संस्करण

कसारी-मसारी अब कहलाएगा कृष्णपुरी! माफिया अतीक अहमद के गढ़ पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान

प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने माफिया अतीक अहमद के गढ़ कसारी-मसारी पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कसारी-मसारी को अब 'कृष्णपुरी' के नाम से विकसित किया जाएगा। माफिया के नाम से अब किसी इलाके की पहचान नहीं होगी।सीएम ने अतीक के कब्जे से मुक्त 15 बीघा जमीन पर 602 फ्लैट वाले 'पद्म लोक अपार्टमेंट' का भूमिपूजन किया। साथ ही पीपलगांव में पीएम आवास के 556 लाभार्थियों को चाबी सौंपी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
कसारी-मसारी अब कहलाएगा कृष्णपुरी!  माफिया अतीक अहमद के गढ़ पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने माफिया राज को जड़ से मिटाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के बहुचर्चित कसारी-मसारी इलाके का नाम बदलकर 'कृष्णपुरी' करने का ऐलान किया है। यह वही कसारी-मसारी है जिसे कभी माफिया डॉन अतीक अहमद का गढ़ और उसका पुश्तैनी गांव कहा जाता था। गुरुवार को प्रयागराज के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने इस ऐलान के साथ साफ कर दिया कि अब उत्तर प्रदेश में किसी भी इलाके की पहचान किसी माफिया या अपराधी के नाम से नहीं होगी। उन्होंने कहा, "जो जमीनें माफियाओं ने अवैध रूप से कब्जाई थीं, उन पर अब गरीबों के आशियाने बनेंगे। माफिया मुक्त यूपी ही हमारी पहचान है।"



प्रशासन के मुताबिक कसारी-मसारी में करीब ढाई हेक्टेयर यानी 15 बीघा जमीन पर अतीक अहमद और उसके गुर्गों ने अवैध कब्जा कर रखा था। यहां उसने घोड़ों के लिए अस्तबल, तबेला और अपनी अय्याशी के लिए ठिकाना बना रखा था। योगी सरकार ने ऑपरेशन माफिया के तहत इस जमीन को बुलडोजर कार्रवाई के बाद मुक्त कराया। अब उसी जमीन पर आम लोगों के लिए घर बनने जा रहे हैं। मुक्त कराई गई जमीन पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) द्वारा 'पद्म लोक अपार्टमेंट' नाम से एक बड़ी आवासीय परियोजना विकसित की जा रही है। सीएम योगी ने खुद इसका भूमिपूजन किया। परियोजना की खास बातें: क्षेत्रफल: 9,811.35 वर्ग मीटर, टावर: 14 मंजिला, कुल 7 टावर, सुविधाएं: पार्किंग, स्विमिंग पूल, कम्युनिटी हॉल, जिम, किड्स प्ले एरिया, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, फ्लैट्स: 602 फ्लैट, सभी 2-BHK (56.45 वर्ग मीटर), ग्रीन पहल: रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर एनर्जी सिस्टम, ग्रीन पार्क। 



PDA सचिव विनीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट को RERA से मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। यह शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर गरीबों को समर्पित एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है। कसारी-मसारी का जिक्र इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहीं पर अतीक अहमद का पैतृक कब्रिस्तान है। इसी कब्रिस्तान में अतीक अहमद, उसका भाई अशरफ, पिता हाजी फिरोज अहमद और बेटे असद व अबान को दफनाया गया है। अब उसी इलाके की पहचान माफिया की कब्रों से नहीं, बल्कि कृष्ण के नाम और विकास से होगी।



सीएम योगी ने इसी दिन पीपलगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार 556 फ्लैट्स के लाभार्थियों को चाबियां सौंपी। इन लाभार्थियों का चयन अप्रैल 2025 में लॉटरी के माध्यम से किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने तेलियरगंज में स्वतंत्रता सेनानी महाशय मसुरिया दीन पासी की प्रतिमा का भी अनावरण किया। स्थानीय विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि कसारी-मसारी का कृष्णपुरी बनना सिर्फ नाम का बदलाव नहीं, बल्कि सोच का बदलाव है। जो जगह कभी डर और दहशत का प्रतीक थी, वह अब आस्था, विकास और गरीबों के सपनों की नई बस्ती बनेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर