मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में 28 तक बारिश का येलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक बढ़ी मुश्किलें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। उत्तराखंड में 28 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट है।

मानसून के कहर से अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार दो

जनपदों को छोड़ प्रदेश भर में भारी बारिश का अनुमान है। मानसून में इन

दिनों उत्तराखंड के लोगों के साथ यहां आने वालों को मौसम विभाग ने सतर्क

रहने सलाह दी है। बारिश की वजह से भू-स्खलन व चट्टान गिरने से पहाड़ से

लेकर मैदान तक मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में लोगों को समय की बर्बादी के

साथ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के

निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 28 जुलाई तक प्रदेश भर में भारी बारिश

का अनुमान है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमकने के आसार हैं।

भारी

बारिश के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों पर भू-स्खलन की संभावना बढ़ जाती है।

इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। भारी बारिश की वजह से

नदियां भी उफान पर हैं। ऐसे में लोग अपना ठिकाना बदलने को मजबूर हैं। खतरे

के दृष्टिगत सरकार और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और लोगों से सावधान व

सतर्क रहने की सलाह दी है। संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने के साथ पहाड़ी

क्षेत्रों की यात्रा न करने की अपील की है। वहीं आपदा प्रभावितों के लिए

जगह-जगह राहत शिविर लगाए गए हैं। शिविर में जलपान व भोजन की व्यवस्था

प्रशासन की ओर से की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें