मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य में बारिश को लेकर मौसम विभाग का येलो अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है। धीरे-धीरे तापमान

में कमी आ रही है। उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे चुका है। वहीं मौसम विभाग

ने राज्य में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। लंबे इंतजार के बाद

बारिश हुई तो भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों को राहत मिली। अब भारी बारिश

से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने

सावधानी व सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में मौसम विभाग

ने प्री-मानसून की बारिश के साथ ही अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की

आशंका जताई है। मौसम विभाग ने 22 से 26 जून तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

जारी किया है। इसके साथ ही बिजली चमकने और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी

जारी की गयी है। गरज-चमक के साथ 30 से 50 किमी की रफ्तार से झोंकेदार हवा

भी चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को मानसून में सतर्क

रहने की सलाह दी है। विशेषकर चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को

पूर्वानुमान के अनुसार सतर्क रहने की सलाह दी है। नदियों में जलस्तर

बढ़ने, भूस्खलन होने एवं रास्तों आदि में जलभराव होने की आशंका है। इससे

कहीं-कहीं पर रास्ते ब्लॉक हो सकते हैं। इसके अलावा बारिश और बिजली आदि

चमकने से कच्चे घरों को भी नुकसान हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें