मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रोजगार योजना पोर्टल शुरू करने की मांग की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रोजगार योजना पोर्टल शुरू करने की मांग की

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वतः रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री स्वतः रोजगार योजना का पोर्टल शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की नाकामी के चलते प्रदेश का साइबर सिस्टम विगत एक माह से ठप पड़ा है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बुधवार को बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखे पत्र में कहा है कि जहां एक ओर हम 21वीं सदी में विश्व गुरु बनने और विश्व में मोदी सरकार के डंका बजने की बात करते हैं, वहीं एक माह बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार प्रदेश के साइबर सिस्टम को दुरुस्त नहीं करा पाई है। यह भी पता नहीं लगा पाई है कि आखिर किसकी खामियों के चलते प्रदेश का साइबर सिस्टम फेल हुआ है। उन्होंने कहा कि आज थाने में एफआइआर लिखने से लेकर राशन बांटने तक और सरकारी अस्पताल में पर्ची काटने से लेकर स्कूल की फीस जमा करने तक का कार्य ऑनलाइन हो रहा है। ऐसे में प्रदेश का साइबर सिस्टम खराब होने से सभी व्यवस्थाएं ठप हो गई हैं, जिसका खामियाजा प्रदेश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने कहा कि राज्य में बेरोजगारों की लाइन दिन प्रतिदिन लम्बी होती जा रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री स्वतः रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री स्वतः रोजगार योजना का पोर्टल शुरू नहीं हो पाया है। इन योजनाओं के तहत जिन बेरोजगार युवाओं ने स्वरोजगार के दृष्टिगत लोन के लिए आवेदन किया है उनके आवेदन अधर में अटके हुए हैं। जिससे हजारों युवाओं के हित प्रभावित हो रहे हैं। अधिकारियों की नाकामी के चलते साइबर सिस्टम फेल होने से देशभर में राज्य सरकार की प्रतिष्ठा और छवि खराब हो रही है। करन माहरा ने मुख्यमंत्री से आम जनता को राहत देने के लिए प्रदेश में साइबर विशेषज्ञों की नियुक्ति की मांग की है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें