मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपए, सीएम सैनी का ऐलान- 25 सितंबर से शुरू होगी 'लाडो लक्ष्मी' योजना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपए, सीएम सैनी का ऐलान- 25 सितंबर से शुरू होगी 'लाडो लक्ष्मी' योजना

चंडीगढ़। हरियाणा में 25 सितंबर से महिलाओं को 2100 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक के बाद 'लाडो लक्ष्मी योजना' को लागू करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में 1 लाख से कम आय वाले परिवारों को शामिल किया जाएगा। अगले चरण में अन्य परिवारों को इसमें शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मंत्रिमंडल ने महिलाओं के सम्मान के लिए 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी' योजना लागू करने का फैसला लिया है। 25 सितंबर को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर योजना की शुरुआत की जाएगी। सीएम सैनी ने बताया कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

उन्होंने कहा, "25 सितंबर 2025 को जिन बहनों की 23 साल या उससे अधिक होगी, वे सभी योजना की पात्र होंगी। विवाहित या अविवाहित दोनों को इसका लाभ मिलेगा। योजना के लाभ के लिए महिलाओं का पिछले 15 साल से हरियाणा का निवासी होना जरूरी है।"

मुख्यमंत्री ने ऐलान करते हुए कहा कि एक परिवार में महिलाओं की संख्या को लेकर कोई संख्या तय नहीं है। अगर एक परिवार में 3 पात्र महिलाएं हैं, तो तीनों को लाभ मिलेगा। सीएम नायब सिंह सैनी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी महिला को पहले से चल रही किसी सरकारी योजना के तहत 2100 रुपए से अधिक की राशि मिल रही है, तो उसे 'लाडो लक्ष्मी' योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि स्टेज-3 और स्टेज-4 कैंसर पीड़ित मरीजों के अलावा 54 दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित महिलाओं को अगर पेंशन मिल रही है तो उन्हें 'लाडो लक्ष्मी' योजना का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले चरण में 19 से 20 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। अगले 7 दिनों में योजना का गजट नोटिफिकेशन जारी होगा और एक ऐप भी लॉन्च किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें