मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

महिलाओं को नहीं मिला चार माह से वेतन, भाजपा ने जताई नाराजगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिलाओं को नहीं मिला चार माह से वेतन, भाजपा ने जताई नाराजगी

नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा चार माह पूर्व पार्किंग संचालन जैसे कार्यों में लगाए गए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अब तक वेतन न मिलने पर भारतीय जनता पार्टी ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में पार्टी के मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगरपालिका अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि नियुक्ति के बाद से इन महिलाओं को एक भी माह का वेतन नहीं दिया गया है, जिससे वे गहरे आर्थिक संकट में हैं। मंडल अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो भाजपा आंदोलनात्मक कार्यवाही को बाध्य होगी। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि नगर पालिका का यह रवैया न केवल लापरवाही पूर्ण है, बल्कि असंवेदनशीलता भी दर्शाता है, जो जनप्रतिनिधियों को शोभा नहीं देता।उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में भी ऐसा ही व्यवहार जारी रहा तो भाजपा जन आंदोलन शुरू करेगी। ज्ञापन सौंपते हुए आशीष बजाज, विक्रम राठौर, निखिल बिष्ट, विकास जोशी, मोहित लाल साह, काजल आर्य, दया किशन पोखरिया, पूरन बिष्ट, मनोज जगती, युवराज, भगवत रावत, भारत सिंह मेहरा, कमल जोशी, सलमान जाफरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें