मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर : पूर्व एचएसएससी चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी बने मुख्यमंत्री के विशेष शिकायत निवारण अधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुनानगर : पूर्व एचएसएससी चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी बने मुख्यमंत्री के विशेष शिकायत निवारण अधिकारी

यमुनानगर,। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के पूर्व अध्यक्ष एवं यमुनानगर जिले के गांव खदरी निवासी भोपाल सिंह खदरी को मुख्यमंत्री का विशेष शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा 12 जुलाई को नियुक्ति आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, भोपाल सिंह खदरी की नियुक्ति अस्थायी आधार पर की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वह इस पद पर तब तक कार्यरत रहेंगे, जब तक मुख्यमंत्री उन्हें इस दायित्व पर बनाए रखना उचित समझेंगे। उनके वेतन, भत्तों तथा सेवा संबंधी अन्य शर्तों की जानकारी अलग से जारी की जाएगी। भोपाल सिंह खदरी इससे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें 23 मार्च 2021 को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 23 मार्च 2024 तक निर्धारित था, लेकिन उन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले 15 मार्च 2024 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में सरकार ने हिम्मत सिंह को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव के कारण भोपाल सिंह खदरी लंबे समय से भाजपा नेतृत्व के भरोसेमंद चेहरों में गिने जाते हैं। वह दिवंगत भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया के राजनीतिक सचिव भी रह चुके हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ भी उन्होंने निकटता से कार्य किया है। साधारण किसान परिवार से आने वाले भोपाल सिंह खदरी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत गांव के सरपंच के रूप में की थी। इसके बाद वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य बने और बाद में आयोग के अध्यक्ष पद तक पहुंचे। उन्होंने स्नातकोत्तर (एमए) के साथ एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। अब मुख्यमंत्री के विशेष शिकायत निवारण अधिकारी के रूप में उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें