मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत:मंत्री ने जन संवाद में समस्याएं सुनीं, खिलाड़ी सचिन को सम्मानित किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोनीपत:मंत्री ने जन संवाद में समस्याएं सुनीं, खिलाड़ी सचिन को सम्मानित किया

सोनीपत। गोहाना में सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन

मंत्री अरविंद शर्मा ने जन संवाद कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों

को उनके समाधान हेतु स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने शासन की पारदर्शिता और जनकल्याण

को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

शनिवार को गोहाना के सिंचाई विश्राम गृह में आयोजित जन संवाद

कार्यक्रम में मंत्री अरविंद शर्मा ने आमजन से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं गंभीरता

से सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था लागू की

है, जिससे जनता को वास्तविक लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने नागरिक सुविधाओं

को सरल बनाने हेतु पांच सौ से अधिक सेवाएं और योजनाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई हैं। इससे

आमजन को सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच मिली है।

इसके बाद मंत्री अरविंद शर्मा ने गांव कासंडा में अमेरिका

में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर खेल 2025 में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी सचिन

को सम्मानित किया। उन्होंने सचिन को अपने निजी कोष से एक लाख रुपए और उनके प्रशिक्षक

अनिल कुमार को 11 हजार रुपए देने की घोषणा की। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री खिलाड़ियों

के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। खेलों के ढांचागत विकास, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों

की उपलब्धता और खेल नर्सरियों की स्थापना जैसे प्रयासों से हरियाणा के खिलाड़ी वैश्विक

स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार युवाओं के लिए 3 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा

भी दे रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें