मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा: महिला की गला रेत कर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिरसा: महिला की गला रेत कर हत्या

सिरसा। सिरसा जिले के डबवाली शहर में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डबवाली के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतका सुमन पति विक्रम के साथ किराए के मकान में रहती थी। सुमन का एक बेटा भी है। शुक्रवार रात विक्रम घर आया और बेटे को सौ रुपये देकर कहा कि अपने लिए कोई खाने की चीज ले आ। जब वह घर लौटा तो उसकी मां खून से लथपथ पड़ी थी और विक्रम घर से गायब था। बेटा मकान मालिक कृष्ण कुमार को लेकर मौके पर आया तो सुमन की लाश आंगन में पड़ी थी। उसने आस पड़ोस के साथ पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें