मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर पुलिस ने महिला नशा तस्कर को हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर पुलिस ने महिला नशा तस्कर को हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार

यमुनानगर पुलिस के एंटी नारकोटिक सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 71 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि रायपुर कॉलोनी निवासी एक महिला अपने घर के बाहर बैठकर नशीले पदार्थों की बिक्री करती है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ कन्हैया कौशल की मौजूदगी में महिला की तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।पुलिस के अनुसार आरोपी महिला काफी समय से अवैध नशा कारोबार से जुड़ी हुई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि उसके परिवार का एक अन्य सदस्य भी पूर्व में नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है तथा उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें