मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

टोहाना में घर में मृत मिली महिला, बेटे पर हत्या का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टोहाना में घर में मृत मिली महिला, बेटे पर हत्या का आरोप

फतेहाबाद। जिले के शहर टोहाना की बाबा बूटा बस्ती में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला के मुंह पर तेजधार हथियार से चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। बुधवार को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान संतरों के तौर पर हुई है, जो लंबे समय से अपने बेटे राहुल के साथ उसी घर में रहती थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतका पिछले पांच वर्षों से बाबा बूटा बस्ती में अपने बेटे राहुल के साथ रह रही थीं। उनके परिवार में एक बेटी रमिया और दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा मंदीप और बेटी रमिया शादीशुदा हैं। मृतका की बेटी रमिया ने बताया कि उनकी मां कई वर्षों से अपने बेटे राहुल के साथ रह रही थीं। सुबह जब उन्होंने गेट नहीं खोला, तो परिजनों ने मकान की छत के रास्ते नीचे उतरकर देखा, जहां महिला मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। पड़ोसियों ने भी सुबह आवाज लगाई और फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वे पड़ोसी की दीवार के रास्ते घर में दाखिल हुए, जहां मृतका के चेहरे पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे। रमिया ने आरोप लगाया कि राहुल नशे का आदी है और नशे की हालत में आए दिन घर में झगड़ा करता था। परिजनों का शक है कि नशे की हालत में ही राहुल ने अपनी मां की हत्या की होगी। मृतका के मुंह पर चोट के निशान भी इसी शक को मजबूत करते हैं। पुलिस ने इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर सीन ऑफ क्राइम टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के बेटे के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें