मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : राइस मिल मालिक से 83.67 लाख की ठगी मामले में महिला गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : राइस मिल मालिक से 83.67 लाख की ठगी मामले में महिला गिरफ्तार

फतेहाबाद। राइस मिल मालिक से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में जाखल पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान मनीषा गोयल उर्फ मन्नू पत्नी साहिल गर्ग निवासी सेक्टर-4, करनाल के रूप में हुई है। शुक्रवार को थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश ने बताया कि इस बारे अमर जिंदल, प्रोपराइटर लक्ष्मी राइस मिल, जाखल ने शिकायत दी थी।शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी परिवार तेजपाल गर्ग, साहिल गर्ग, अंकित गर्ग, अंकुर गर्ग, मीनू व मनीषा ने बासमती चावल की 1499.70 क्विंटल मात्रा जिसकी कीमत 83 लाख 67 हजार 727 रुपये थी, खरीदकर भुगतान नहीं किया और फरार हो गए। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने दुबई निवासी मो. शेख अब्दुल खान का नाम लेकर निर्यात का झांसा दिया। चार ट्रकों में चावल भेजा गया और बिल्टी, बिल व कांटा-पर्ची उपलब्ध कराई गई, जिससे शिकायतकर्ता को विश्वास हो गया। भुगतान मांगने पर बहाने बनाए गए और बाद में धमकियां दी गईं। आरोप है कि गिरोह पहले भी कई मिल मालिकों को इसी तरह चूना लगा चुका है। मामले में थाना जाखल में 3 दिसम्बर को धारा 316(2), 318(4), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मनीषा को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी रखी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें