मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

जींद: मुंबई में अलग पहचान बना रहा है करसिंधु का राममेहर जांगड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जींद,। गांव करसिंधू के राममेहर जांगडा दिखने वाले हैं एक नए

सीरियल सांझा सिंदूर में। यह सीरियल प्रसारित होने वाला है 16 जून से सन

नियो टीवी चैनल पर रात आठ बजे। इसका पहला एपीसोड रविवार को तथा आगे

प्रतिदिन सोमवार से शुुक्रवार प्रसारित होगा। राम मेहर के इस किरदार का नाम

है कमल मामा, ये टीवी सरिस एक लड़की फूली के जीवन के संघर्ष की कहानी है।

राम मेहर जांगडा टीवी के जाने माने चेहरे हैं, जो कि हरियाणा के गांव

करसिंधु के निवासी है, अभी मुम्बई में बतौर अभिनेता कार्यरत हैं।

राम

मेहर ने अपनीे अभिनय यात्रा की शुरुआत नरवाना के कमला मैमोरियल राजकीय

महाविद्यालय से की जहां वो सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल रहते थे, इसके

बाद वो अभिनय के प्रशिक्षण के लिए लखनऊ चले गए वहां भारतेंदू नाट्य अकादमी

से अभिनय में डिप्लोमा प्राप्त किया। मुंबई का रूख करने के बाद वो टीवी,

फिल्मों, एड फिल्मों और सीरियल में काम कर रहे हैं। राम मेहर के कुछ प्रमुख

कार्य जैसे पेप्सी के विज्ञापन में धोनी और सहवाग के साथ कार्य किया।

कलर्स टीवी के ना आना इस देश लाडो में बतौर अभिनेता और लैंगुएज टीचर का काम

किया। यहां से उनके अभिनय की यात्रा शुरू हुई। फिर नीर भरे तेरे नैना

देवी, गुनाहों के देवता, द्वारकाधीश एनडीटीवी इमेजीन के लिए, स्टार प्लस के

लिए तेरे मेरे सपने और एक घर बनाऊंगा और बहुत सुप्रसिद्ध शो सौभाग्यवती भव

लाइफ के लिए, सौभाग्यवती भव-2 स्टार भारत के लिए, बिग मैजिक के लिए बाल

कृष्ण, कलर्स के लिए पुन लव कुश, एंड टीवी के लिए, बड़ो बहु, पर्मावतार

कृष्णावतार, पूर्णिमा दंगल टीवी के लिए और भी कई शो के हिस्सा रहे। इसके

अलावा वेब सिरीज, विरोध, काठमांडू कनेक्शन, आरोप और पारो। इसके अलावा कुछ

फिल्में जिनमें चल गुरु हो जा शुरू, प्रकाश इलेक्ट्रॉनिकस, देहाती डिस्को,

लफंडर इश्क, टाइम नहीं है, प्यार दा संदेश,और कोख इत्यादि।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें