मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मेगा स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया, नंबर वन रैंकिंग का लक्ष्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मेगा स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया, नंबर वन रैंकिंग का लक्ष्य

गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को गुरुग्राम में मेगा स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सोहना चौक व सेक्टर 52 क्षेत्र में स्वयं सफाई करते हुए आमजन को स्वच्छता बनाये रखने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था प्रबन्धन व जन भागीदारी के साथ गुरुग्राम को स्वच्छता रैंकिंग में नम्बर वन बनाना है। उन्होंने आह्वान किया कि गुरुग्रामवासी स्वच्छ गुरुग्राम थीम के साथ स्वच्छ, शुद्ध व स्वस्थ गुरुग्राम बनाने में योगदान दें।मुख्यमंत्री ने मेगा स्वच्छता अभियान में आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का आधार है। ऐसे में सभी को मिलकर स्वच्छता को निरन्तर जीवन शैली में अपनाकर सुखद माहौल बनाना है। उन्होंने कहा कि मेरा गुरुग्राम-स्वच्छ गुरुग्राम बनाने में हरियाणा सरकार हर सम्भव सहयोग देगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि अब बरसात के बाद गुरुग्राम जिला के लोगों की सुविधा के लिए विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में शहर स्वच्छता अभियान के तहत बड़ा सकारात्मक परिवर्तन नजर आएगा और इन 11 सप्ताह के विशेष अभियान में हर शहरी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण व सुधारीकरण पर फोकस किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र की स्वच्छता रैंकिंग भी निर्धारित होगी जिसमें गुरुग्राम का उल्लेखनीय स्थान रहेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 से स्वच्छ भारत मिशन अभियान शुरू किया गया था। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरे देश में स्वच्छता अभियान जन आंदोलन बन रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि यह सभी प्रदेशवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से हरियाणा में सेवा पखवाड़ा मनाने जा रहे हैं। इसमें स्वच्छता, पाैधरोपण, स्वास्थ्य शिविर, खेलकूद जागरूकता गतिविधियों के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक बदलाव में अहम भूमिका निभाएंगे। प्रदेश में सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा।मुख्यमंत्री ने मेरा गुरुग्राम-स्वच्छ गुरुग्राम अभियान में सहयोगी बनने के लिए सामाजिक धार्मिक संगठनों, डेरा सच्चा सौदा, संत निरंकारी मिशन, राधा स्वामी सत्संग सहित आरडब्लूए, व्यापारिक संगठनों का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को विधायक मुकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाने की यह मुहिम किसी एक दिन या सप्ताह तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे एक निरंतर जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। विधायक ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में यह अभियान और भी अधिक जोश, ऊर्जा और सुनियोजित रणनीति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।इस अवसर पर विधायक तेजपाल तंवर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, मेयर राजरानी, जीएमडीए के सीईओ श्यामल मिश्रा, मंडलायुक्त आर.सी बिढान, डीसी अजय कुमार, सीपी विकास अरोड़ा, नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, मानेसर के निगम आयुक्त आयुष सिन्हा, भाजपा गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा पार्षदगण उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें