मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : 'सपने वो होते हैं जो सोने नहीं देते, अपने वो होते हैं जो रोने नहीं देते'

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हिसार,। प्रेरणा परिवार की मासिक काव्य गोष्ठी सोमवार को अणुव्रत

कार्यालय में हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता शुभकरण गौड़ ने की, जबकि मंच संचालन

संस्था के महासचिव जयभगवान लाडवाल ने किया। इसमें मुख्य अतिथि राजेन्द्र

अग्रवाल थे।

इस अवसर पर राजेंद्र अग्रवाल ने काव्य रचना सुनाई

‘सपने वो होते हैं जो सोने नहीं देते, अपने वो होते हैं जो रोने नहीं

देते।’ जय भगवान लाडवाल ने सुनाया ‘कि राजनिति में प्रवेश दिखाई देता है

रिश्तेदारों का कलेश दिखाई देता है, नेताओं और कवियों में इतना फर्क है

उनको कुर्सी दिखाई देती है, हमको देश दिखाई देता है।’ ऋषि सक्सेना ने

सुनाया ‘आसमां में आज देखा चौदहवीं का चांद मुझे, मेरी आरजू चौदहवी का

चांद।’

नरेश पिंगल निर्गुण ने सुनाया ‘मेरे गुरुवर, रहमो

कर्म की करदे नजर, कृपा तेरी जो हो जाए भव सागर से जाएं तर’, पीपी शर्मा ने

सुनाया ‘कांटा तो मैं नहीं था फिर भी खूब चुभा जन-जन के मन में, बनकर फूल

किसी भी कली का खिल न सका मैं किसी के मन में।’ विनोद जैन ने अणुव्रत गीत

सुनाया ‘संयम ही जीवन है, नैतिकता की सुर सरिता में जन मन पावन हो।’

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें