मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलपति प्रो. शतांशु को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार,। गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमदेव

शतांशु को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई है। इस अवसर पर भव्य सौप्रस्थानिक

समारोह आयोजित किया गया। प्रो. सोमदेव शतांशु ने 34 वर्ष के सेवाकाल में

विभागाध्यक्ष, डीन एवं कुलपति आदि अनेक पदों को सुशोभित किया। उनके विदाई

समारोह में ओडिशा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश आदि

विभिन्न प्रान्तों से प्रायः 400 से अधिक शुभचिन्तक उपस्थित रहे।

वैदिक

संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार, स्वामी श्रद्धानन्द के स्वप्न को

साकार तथा सामाजिक जागरूकता के लिए उनके द्वारा किए जा प्रयासों के लिए सभी

ने उनकी उन्मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की।

नोएडा से पधारे डॉ जयेन्द्र

शास्त्री, ओडिशा से डॉ अहल्या नायक, लखनऊ विश्वविद्यालय से आये डॉ

सत्यकेतु, प्रो. श्रवण कुमार, मेरठ के प्रोफेसर वाचस्पति, संस्कृत विभाग

अध्यक्ष प्रोफेसर ब्रह्मदेव विद्यालंकार व प्रोफेसर भारत भूषण ने कहा कि

विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आपको कैसे निखारा जाये, प्रो. शतांशु का

जीवन इसका साक्षात निदर्शन है। वक्ताओं ने कहा कि प्रो. शतांशु के अपने

कुलपति के लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में विश्वविद्यालय में कराए गए

विभिन्न आयोजनों से स्पष्ट होता है कि वह प्रशासनिक कार्यों में भी कुशल

हैं। उनके नेतृत्व में विभाग ने बहुमूल्य उपलब्धियों को प्राप्त किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर