मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

फर्जी यूडीआईडी कार्ड धारकों पर होगी कड़ी कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फर्जी यूडीआईडी कार्ड धारकों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पौड़ी गढ़वाल। यूडीआईडी कार्ड और दिव्यांगता प्रमाण पत्रों के सत्यापन व फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से लाभ लेने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।बुधवार को आयोजित बैठक में सिविल जज एवं प्राधिकरण की सचिव नाज़िश कलीम ने दिव्यांगों के अधिकारों की सुरक्षा, वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और फर्जी कार्ड धारकों पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ यूडीआईडी कार्ड और दिव्यांगता प्रमाण पत्रों की सत्यापन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुदृढ़ और समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कहा कि लोगों को यूडीआईडी कार्ड और दिव्यांगता प्रमाण पत्र से संबंधित सही और प्रामाणिक जानकारी देने के लिए विधिक जागरुकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे पात्र व्यक्तियों को उनके अधिकारों की पूरी जानकारी मिल सके। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह दुबड़िया, जिला नोडल अधिकारी डीडीआरसी धर्मेंद्र सिंह पंवार आदि शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें