मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार:आपाधापी के बीच शून्य हुई मानवीय संवेदना, रातभर शव को कुचलते रहे वाहन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हिसार:आपाधापी के बीच शून्य हुई मानवीय संवेदना, रातभर शव को कुचलते रहे वाहन

पुलिस ने कड़ी मशक्कत से शव को सड़क से खरोंचकर कट्टे में भरा, जांच जारी हिसार। भागदौड़ व आपाधापी भरे समय में मानवीय संवेदना किस तरह समाप्त होती जा रही है, यह शहर के ढंढूर गांव पास हुए हादसे ने सामने ला दिया। दरअसल राजगढ़ रोड पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, उसके उपर से रविवार सुबह तक वाहन गुजरते रहे लेकिन किसी ने वाहन रोककर पुलिस को सूचना देने तक की जहमत नहीं उठाई। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक शव पूरी तरह बिखर कर सड़क से चिपक चुका था और पुलिस उसे कट्टे भरकर नागरिक अस्पताल पहुंची।सदर थाना के जांच अधिकारी पीएसआई विकास कुमार ने सोमवार को बताया कि शनिवार रात ढंढूर गांव के नजदीक एक युवक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान बरवाला की ओर से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात भर किसी ने शव को नहीं देखा और वाहन ऊपर से गुजारते रहे। इससे हड्डियां तक सड़क पर चिपक गईं।

शव इस कदर कुचला है कि सिर भी नहीं मिला है। ऐसे में युवक के फटे कपड़े और मौके पर मिली हल्के हरे रंग की चप्पलों से उसकी पहचान हो सकी। उसने स्लेटी रंग की पतलून और काले रंग की टी शर्ट पहनी हुई थी। कपड़ों को शवगृह में रखवा दिया है और शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना दे दी गई है। जांच अधिकारी का कहना है कि मृतक के परिजन मिल जाते हैं, तो डीएनए टेस्ट करवाया जा सकता है। इसी से उसकी वास्तविक पहचान हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें