मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

परशुराम अन्याय, अत्याचार के खिलाफ एक मजबूत परिचायक थे : ऋतु खंडूड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि

भगवान परशुराम अन्याय, अत्याचार के खिलाफ एक मजबूत परिचायक थे, जिन्होंने

अपने दौर के अन्यायियों को दंडित कर आमजन के साथ न्याय किया। इसके अलावा

उन्होंने राक्षसों से साधु-संतों की रक्षा की। उन्होंने कहा कि अपने ज्ञान,

शौर्य और तपोबल से न्याय की स्थापना करने वाले भगवान परशुराम को मेरा कोटि

कोटि नमन।

विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सर्वे चौक के आईआरटीडी के

सभागार में वैदिक ब्राह्मण सभा के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को

आयोजित परशुराम जयंती और स्मारिका विमोचन के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि

बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की जन्म जयन्ती

और स्मारिका विमोचन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उन्हें समाज सेवकों को

सम्मानित करने और भगवान परशुराम जी को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस

अवसर पर वैदिक ब्राह्मण सभा ने विधानसभा अध्यक्ष को भी सम्मानित किया। इस

दौरान उन्होंने वैदिक ब्राह्मण सभा ने जन सेवा के क्षेत्र में किए गए

कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर ,टपकेश्वर

महादेव के महंत कृष्णागिरी महाराज, कांग्रेस वरिष्ठ नेता लालचंद शर्मा,

विनय नंदा, पार्षद नंदिनी शर्मा आदि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें