मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया, सरकार को दी चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया, सरकार को दी चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में उम्र सीमा बढ़ाने और महिलाओं के 500 पद क्रिएट कर इस भर्ती में शामिल करने की मांग को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले युवाओं ने राज्य स्थापना दिवस पर शनिवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया।बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार के नेतृत्व में काफी संख्या में युवा गांधी पार्क में एकत्र हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान पुलिस भी काफी मुस्तैद रही और हाथी बड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। बॉबी पवार ने अपनी मांग को रखते हुए सरकार से इस पर सकारात्मक पहल किए जाने की मांग की है। बॉबी पंवार ने सरकार को चेतावनी दी है कि मांग न माने जाने पर बेरोजगार संघ केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में घर-घर जाकर सरकार की नाकामियां बताएगा।सचिवालय में हुई घटना को लेकर बॉबी पवार ने दी सफाईगत दिनों उत्तराखंड सचिवालय में ऊर्जा सचिव वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आर. मीनाक्षी सुंदरम के साथ हुई घटना को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार ने अपनी सफाई दी है। उनका कहना है कि इस घटना को लेकर उन पर तमाम आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। पुलिस का नोटिस मिला है। उन्होंने बयान दर्ज कराया है। आगे पुलिस कार्रवाई करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें