मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड एसटीएफ ने नकल कराने वाले गिरोह के एक सदस्य को हरियाणा से पकड़ा, अब तक तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,। भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून की एमटीएस पदों की

भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के एक सदस्य को उत्तराखंड एसटीएफ

ने हरियाणा से गिरफ्तार किया। हरियाणा के कैथल क्षेत्र में एसटीएफ

उत्तराखंड एवं रोहतक के संयुक्त ऑपरेशन में यह सफलता मिली है।

एसटीएफ गत

वर्ष पटेलनगर थाना में पंजीकृत इस अभियोग की विवेचना कर रही थी। गिरोह में

अब तक तीन सदस्यों की गिरफ्तारी हुई है। भर्ती परीक्षा में नकल करने वाले

गिरोह के सदस्य आधुनिक डिवाइसों का प्रयोग करते हैं।

वरिष्ठ पुलिस

अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि पटेलनगर थाना पर डॉ सुरेश कुमार

भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून ने 17 सितंबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई

थी कि भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस)

पद के लिए परीक्षा का

आयोजन राजाराम मोहन राय पब्लिक स्कूल पटेलनगर में

आयोजित किया गया था। इसकी द्वितीय पारी में परीक्षा के दौरान दो

अभ्यर्थियों की गतिविधि संदिग्ध पाए जाने एवं उनकी चेकिंग करने पर उनके कान

से एक छोटा इयरफोन व छाती पर कमीज के नीचे से कैमरे से युक्त एक

इलेक्ट्रानिक डिवाइस एवं मेज के नीचे से एक और इलेक्ट्रानिक डिवाइस जिस पर

मोबाइल कंपनी का सिम लगा हुआ था, बरामद हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने

तीन नकलचियों यथा नवराज पुत्र ईश्वर निवासी जीन्द, हरियाणा एवं प्रदीप

पुत्र हरेंद्र मोर निवासी जीन्द हरियाणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

मामले

में किसी बड़े संगठित गिरोह के संलिप्त होने के दृष्टिगत मामले की विवेचना

पुलिस मुख्यालय ने उत्तराखंड एसटीएफ को सुपुर्द कर दी। एसटीएफ निरीक्षक

सुधीर कुमार ने विवेचना से पाया कि इस मामले में पकड़ा गया दूसरा नकलची

प्रदीप पुत्र हरेन्द्र किसी अन्य अभ्यर्थी मोहित मौर्य के नाम से परीक्षा

दे रहा था। मामले में अन्य दो सदस्य सोनू पुत्र शीशपाल निवासी कैथल हरियाणा

एवं पवन पुत्र सुरेंद्र निवासी जीन्द हरियाणा के नाम प्रकाश में आए। इस

गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ ने हरियाणा में दबिश दी तो

वहां से फरार हो गए। इस पर एसटीएफ ने वारंट जारी कराए और वरिष्ठ पुलिस

अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने 15 हजार रुपये इनाम की घोषणा भी की।

वरिष्ठ

पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि इनामी अपराधी सोनू पुत्र शीशपाल के

संबंध में सूचना मिलने पर एसटीएफ टीम को गत 10 जुलाई को कैथल हरियाणा के

लिए भेजा गया, जहां रोहतक एसटीएफ के साथ सयुक्त ऑपरेशन करते हुए उत्तराखंड

एसटीएफ सोनू पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम डुण्डवा थाना कलायत जनपद कैथल

हरियाणा को गिरफ्तार कर देहरादून ले आई और न्यायालय में पेश किया।

समाप्त

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें