मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली रूट पर बढ़ेंगी उत्तराखंड रोडवेज की बसें, सौ नई बीएस-6 बसें खरीदने की तैयारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली रूट पर बढ़ेंगी उत्तराखंड रोडवेज की बसें, सौ नई बीएस-6 बसें खरीदने की तैयारी

देहरादून। दिल्ली में रोडवेज बस सेवा प्रभावित होने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए दिल्ली रूट पर उत्तराखंड रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह बसें यूपी के मोहननगर और कौशांबी तक चलाई जाएंगी।उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि बीएस-3 और बीएस-4 बसों पर लगे नए नियमों के चलते दिल्ली में इन बसों का संचालन बंद है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने दिल्ली के लिए बस सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल दिल्ली रूट पर निगम की करीब 300 बसें चल रही हैं, जिनमें 181 सीएनजी, 12 वॉल्वो और 103 नई बीएस-6 बसें शामिल हैं।प्रबंध निदेशक डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम यूपी के मोहननगर और कौशांबी तक बसें संचालित करने की योजना बना रहा है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार से बातचीत जारी है। इसके अलावा, निगम ने शासन को 100 नई बीएस-6 मॉडल बसों की खरीद का प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद इन बसों को दिल्ली रूट पर शामिल किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें