मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी से जानकीचट्टी तक दाे साै मीटर सड़क ध्वस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी से जानकीचट्टी तक दाे साै मीटर सड़क ध्वस्त

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के जिले में आपदा से भारी नुकसान हुआ है। बारिश के थमते ही प्रशासन ने दूसरे दौर की चारधाम यात्रा भी शुरू कर दी है।गंगोत्री धाम की यात्रा भी धराली तबाही के बाद शुरू कर दी है। यमुनोत्री धाम की यात्रा हाइवे पर तीन जगह भूस्खलन के चलते शुरू नहीं हाे पाई है।यमुना नदी के कटाव से यमुनोत्री हाईवे फूलचट्टी से जानकीचट्टी जोड़ने वाली सड़क का करीब दाे साै मीटर का हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। फूलचट्टी के पीछे जंगलचट्टी के पास 18 दिन बीत जाने के बाद भी आवागमन सुचारू नहीं हो पाया है। शासन व प्रशासन के लिए दूसरे दौर की यात्रा के लिए सुगम और सुरक्षित यात्रा शुरू करना अभी भी चुनौती बना हुआ है। फूलचट्टी से जानकीचट्टी जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क का करीब बड़ा हिस्सा पूर्ण रूप से ध्वस्त होने से सड़क का नामोनिशान मिट गया है ।इस संबंध में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि बड़कोट से प्रतिदिन अपडेट ली जा रही है। 13 सितंबर तक यमुनोत्री हाईवे को पूरी तरह से बहाल कर लिया जाएगा। इसके बाद यमुनोत्री धाम की दूसरे दौर की यात्रा शुरू हाे जायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें