मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तरकाशी: बारिश से भू-धसाव का खतरा, जद में आवासीय भवन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उत्तरकाशी जिले भर में बारिश ने तबाही मचा दी है। भूस्खलन से लोगों के घर आपदा की चपेट में आ गये है। पुरोला ब्लॉक के सर बडियार क्षेत्र के किंमडार गांव सहित आसपास के गांवों में लगातार हो रही बारिश से बडियार नदी उफान पर है, जिससे पौंटी, गौल और छानिका गांवों का संपर्क मार्ग बाधित हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और जमीन धंसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

किंमडार गांव में दो-तीन दिन की बारिश ने कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। ग्रामीण यशमोहन रावत और त्रेपन रावत सहित कई लोग बेघर होने की स्थिति में हैं। वहीं डिंगाडी गांव में भी वीरपाल सिंह और जयवीर सिंह के मकानों में दरारें आने से खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि आठों गांवों में न तो नेटवर्क की सुविधा है और न ही स्वास्थ्य सेवाओं की कोई व्यवस्था। बिजली आपूर्ति भी ठप पड़ी है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब बिजली का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

वहीं भटवाड़ी ब्लॉक के लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त बन्द्राणी गांव में भू-धंसाव से आवासीय भवन खतरे की जद में है। ग्राम बन्द्राणी में रतन सिंह रावत , नवीन रावत, प्रवीन रावत व तारा सिंह रावत के आवासीय मकान के आगे भारी हूं धंसाव होने से घरों में दरारें आनी शुरू हो गई है जिससे पुरा परिवार दहशत में हैं । जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा घटना की सूचना मिलते ही कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें