मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

धीरेन्द्र शास्त्री ने उत्तरकशी से किया अपनी धार्मिक यात्रा की शुरुआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धीरेन्द्र शास्त्री ने उत्तरकशी  से किया अपनी धार्मिक यात्रा की शुरुआत

उत्तरकाशी। बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अब उत्तराखंड से अपनी धार्मिक यात्रा गंगनानी में कुंड में स्नान और खरशाली में मां यमुना के दर्शन करने के बाद शुरू की है।बुधवार को हेलीकॉप्टर से प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेन्द्र शास्त्री कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर गंगनानी में यमुना नदी के संगम त्रिवेणी घाट पर पहुंचे। यहां उन्होंने जमदग्नि ऋषि के तपो स्थली पर यमुना नदी में स्नान किया है। इसके बाद उन्होंने गंगनानी में पूजा कर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली मेें मां यमुना के दर्शन किये और फिर वे आगे की यात्रा पर निकलें हैं। इस मौके पर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति और अध्यात्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।दरअसल, पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पहले इस यात्रा की शुरुआत दिल्ली के छतरपुर से करना चाहते थे, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। अब धीरेन्द्र शास्त्री अपनी यात्रा की शुरुआत उत्तरकाशी जनपद के गंगनानी से की है। यह वही पवित्र स्थल है, जहां मां गंगा और यमुना का संगम माना जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें