मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में भूकम्प के झटके से डोली धरती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार रात्रि भूकंप के

हल्के झटके से धरती डोल उठी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी

गई है। हालांकि अभी तक भूकंप से किसी तरह की जान माल हानि की कोई सूचना

सामने नहीं आई है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर

स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। रात करीब 9.09 बजे भूकंप के झटके

महसूस हुए। झटकों से घबराए लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का

केंद्र जमीन की सतह से 5 किलोमीटर नीचे था।

बता दें कि उत्‍तराखंड

भूकंप के जोन फाइव में आता है और अक्‍सर यहां भूकंप के झटके महसूस किए जाते

हैं। उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, कुमाऊं के कपकोट,

धारचूला, मुनस्यारी भूकंप की दृष्टि से सर्वाधिक संवेदनशील है। इन इलाकों

में धरती के दस से लेकर 25 किलोमीटर गहराई के बीच भूकंप आते रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें