मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड: कश्मीरी शॉल विक्रेता को पीटने के मामले में बजरंग दल नेता गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड: कश्मीरी शॉल विक्रेता को पीटने के मामले में बजरंग दल नेता गिरफ्तार

उत्तराखंड। उत्तराखंड के काशीपुर में एक कश्मीरी शॉल विक्रेता पर हमला करने और उसे पीटने के मामले में पुलिस ने एक नामजद और अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल सभी आरोपी बजरंग दल के कार्यकर्ता थे।

जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी ने बताया कि इस मामले को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने उठाया गया, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

उत्तराखंड पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल कुमाऊं रेंज रिद्धिमा अग्रवाल ने एसोसिएशन को बताया कि पीड़ित पर हमला करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही पर आरोपी बजरंग दल नेता अंकुर सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

एसोसिएशन ने कहा कि घटना को लेकर गृह मंत्रालय और उत्तराखंड राज्य सरकार ने गंभीरता से संज्ञान लिया है और कश्मीरी व्यापारियों के खिलाफ उत्पीड़न और हिंसा के ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी है।

एसोसिएशन ने कश्मीरियों के खिलाफ हिंसा और धमकियों की निंदा करते हुए कहा कि यह एक लोकतांत्रिक समाज में पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कश्मीरी व्यापारियों और छात्रों की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा होनी चाहिए और उनके खिलाफ कोई हिंसक कृत्य नहीं होना चाहिए।

नासिर खुएहामी ने बताया कि हम लोगों को जैसे ही इस घटना के बारे में जानकारी मिली हम लोगों ने तत्काल उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद ही कार्रवाई की गई है।

नासिर खुएहामी ने कहा कि हम भी आप लोगों के भाई हैं। ऐसी कोई हरकत न की जाए जिससे अशांति फैले।

अगर इस तरह की घटना फिर से हुई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई कश्मीरी व्यापारियों और छात्रों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एसोसिएशन ने सरकार और पुलिस अधिकारियों के समय पर हस्तक्षेप और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें