मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड: जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच 42 सीटर विमान सेवा शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड: जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच 42 सीटर विमान सेवा शुरू

देहरादून। उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच 42-सीटर विमान सेवा का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि 42-सीटर विमान सेवा शुरू हुई है। भगवान राम और मां दुर्गा से प्रार्थना करूंगा कि देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा बिना रुकावट चलती रहे। हम लोगों के वर्क कल्चर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से हमने यह ग्रहण किया है कि कोई भी कार्य अगर शुरू होता है, जब तक उद्देश्य पूरा नहीं हो जाता, वह बिना रुकावट चलता रहे।

उन्होंने कहा कि देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच विमान सेवा के बाद यह शहर परस्पर एक दूसरे से जुड़ जाएंगे। पहले इन शहरों के बीच की दूरी 14-15 घंटे थी। विमान सेवा के बाद यह सफर बहुत छोटा होगा और निश्चित रूप से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अभूतपूर्व सहायता मिलेगी। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में अभूतपूर्व रूप से हवाई अड्डों का निर्माण हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां एक ओर सिविल एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के माध्यम से छोटे शहरों में हवाई अड्डों के विकास के संबंध में वित्तीय सहायता दी जा रही है और उन्हें मजबूत किया जा रहा है, तो वहीं 2030 तक वैश्विक लॉजिस्टिक हब के रूप में कार्गो नीति भी लागू की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दो दिन पहले उड़ान योजना को विस्तार देते हुए 'उड़ान 2.0' को मंजूरी दी। ये सामान्य फैसला नहीं है।

यह ऐतिहासिक फैसला है कि 'उड़ान योजना' अब लगातार दूसरे चरण में भी देशवासियों के लिए काम करेगी।

बता दें कि पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए अभी तक 19 सीटर विमान चलता था। छोटा जहाज होने के कारण लोगों को देहरादून के लिए सीटें नहीं मिल पाती थीं। हालांकि, 42 सीट विमान सेवा से यहां के लोगों को फायदा मिलेगा। पिथौरागढ़ से देहरादून के बीच लगभग 5 हजार रुपए किराया बताया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें