छठ पर घर जाओगे? UP-बिहार के लिए खुशखबरी, 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
रेलवे ने दिवाली-छठ पर UP-बिहार के यात्रियों के लिए 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। इनमें हुबली-मुजफ्फरपुर, यशवंतपुर-सहरसा, नागपुर-समस्तीपुर, अमृतसर-जयनगर, उधना-जयनगर, टाटा-बक्सर, ऋषिकेश-कोलकाता और नई दिल्ली-सुपौल/दरभंगा स्पेशल शामिल हैं। ये ट्रेनें अक्टूबर-नवंबर में मुजफ्फरपुर, सहरसा, समस्तीपुर, जयनगर, बक्सर, छपरा और भागलपुर को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अमृतसर, सूरत और कोलकाता से जोड़ेंगी। बुकिंग IRCTC पर शुरू।

त्योहारों में घर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने दशहरा, दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए बिहार और यूपी के लिए 11 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) हाजीपुर ने 14 अक्टूबर को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि ये ट्रेनें अक्टूबर से नवंबर 2026 तक चलेंगी। इन ट्रेनों से बेंगलुरु, हुबली, नागपुर, अमृतसर, दिल्ली, उधना, ऋषिकेश, कोलकाता, गोरखपुर और टाटानगर से बिहार के प्रमुख स्टेशनों मुजफ्फरपुर, सहरसा, समस्तीपुर, छपरा, जयनगर, बक्सर, भागलपुर को जोड़ा जाएगा। हुबली से हर मंगलवार शाम 4:45 बजे (13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक) चलेगी, गुरुवार दोपहर 2:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी हर शुक्रवार सुबह 8:40 बजे मुजफ्फरपुर से। रूट: पुणे, प्रयागराज छिवकी, DDU, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बक्सर, आरा, दानापुर।
यशवंतपुर से हर रविवार सुबह 7 बजे (11 अक्टूबर से 29 नवंबर तक), मंगलवार रात 8:20 बजे सहरसा। वापसी बुधवार को। स्टॉपेज: DDU, पाटलिपुत्र, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, मानसी। नागपुर से समस्तीपुर के बीच साप्ताहिक सेवा। उत्तर भारत में काम करने वाले बिहार के लोगों के लिए फायदेमंद। पंजाब के छेहरटा से मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी, अमृतसर, लुधियाना, अंबाला होते हुए बिहार। अमृतसर से मधुबनी, जयनगर के लिए सीधी ट्रेन। मिथिलांचल के यात्रियों को दिल्ली-पंजाब से घर आने में आसानी। गुजरात में काम करने वाले बिहारियों के लिए सबसे डिमांड वाली ट्रेन। सूरत, उधना से जयनगर वाया प्रयागराज, दीन दयाल उपाध्याय।
जमशेदपुर, टाटानगर से बक्सर वाया पुरुलिया, आसनसोल, पटना। ऋषिकेश से कोलकाता वाया मुरादाबाद, बरेली, वाराणसी, DDU, गया, धनबाद। UP, बिहार, झारखंड और बंगाल को जोड़ने वाली ट्रेन। रेलवे ने दिल्ली से सुपौल और दरभंगा के लिए भी डेली स्पेशल का ऐलान किया है। ट्रेन नंबर 04072 नई दिल्ली से रोजाना सुबह 9:30 बजे से चलेगी, समस्तीपुर में 30 मिनट का हॉल्ट। आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर, सहरसा, मुजफ्फरपुर के लिए रोजाना स्पेशल। मुंबई LTT से दानापुर डेली और समस्तीपुर साप्ताहिक AC स्पेशल। इन सभी ट्रेनों की बुकिंग IRCTC वेबसाइट और रेलवे काउंटर पर शुरू हो गई है। रेलवे ने कहा है कि यात्री यात्रा से पहले NTES ऐप या 139 पर टाइमिंग जरूर चेक कर लें। ये सभी ट्रेनें वेटिंग लिस्ट की भीड़ कम करने के लिए चलाई गई हैं और इनमें जनरल, स्लीपर और थर्ड AC कोच होंगे।
विषय




