स्पेशल
छठ पर घर जाओगे? UP-बिहार के लिए खुशखबरी, 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
रेलवे ने दिवाली-छठ पर UP-बिहार के यात्रियों के लिए 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। इनमें हुबली-मुजफ्फरपुर, यशवंतपुर-सहरसा, नागपुर-समस्तीपुर, अमृतसर-जयनगर, उधना-जयनगर, टाटा-बक्सर, ऋषिकेश-कोलकाता और नई दिल्ली-सुपौल/दरभंगा स्पेशल शामिल हैं। ये ट्रेनें अक्टूबर-नवंबर में मुजफ्फरपुर, सहरसा, समस्तीपुर, जयनगर, बक्सर, छपरा और भागलपुर को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अमृतसर, सूरत और कोलकाता से जोड़ेंगी। बुकिंग IRCTC पर शुरू।

