मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर में महिला की तेजधार हथियार से हत्या, खेतों में मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर में महिला की तेजधार हथियार से हत्या, खेतों में मिला शव

यमुनानगर। जगाधरी शहर के गांव बूड़िया-चनेटी रोड पर स्थित सैनी फार्म हाउस डेरा के पास चरी (नेपियर) घास के खेत में एक विवाहित महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गले पर तेजधार हथियार से काटे जाने और चेहरे पर चोट के निशान मिले। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हाे सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी व अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंची।फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के 72 घंटे के लिए ट्रामा सेंटर के शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है।बुधवार को स्थानीय निवासी राजीव ने बताया कि आज सुबह गांव चनेटी की कुछ महिलाएं खेतों में चरी काटने पहुंची तो उन्होंने खेतों में एक विवाहित महिला का शव देखा और गांव वालों को सूचित किया। बूड़िया पुलिस थाने के प्रभारी नर सिंह ने बताया कि आज सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।अज्ञात महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है और उसके हाथों में लाल चूड़ा पहने हुए है। प्रथम दृष्टया में महिला की हत्या कर उसके चेहरे को कुचलने का प्रयास किया गया है और यहां लाकर फैंका गया है। महिला के शव के पास एक दरी भी पड़ी मिली है। महिला की शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे के लिए ट्रामा सेंटर के शवगृह में रखा गया है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें महिला की पहचान करने में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें