मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह कल हरिद्वार में उत्तराखंड के विकास पर केंद्रित प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमित शाह कल हरिद्वार में उत्तराखंड के विकास पर केंद्रित प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह कल हरिद्वार के बैरागी कैंप में उत्तराखंड के विकास पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सात मार्च से शुरू होने वाली 'न्याय संहिता' विषयक इस राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का समापन नौ मार्च को होगा।यह विशेष प्रदर्शनी मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बीते चार वर्ष के दौरान उत्तराखंड में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के अलावा लिए गए अन्य महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णयों पर केंद्रित होगी। प्रदर्शनी में राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क एवं संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा क्षेत्र में सुधार, निवेश प्रोत्साहन, पर्यटन विकास, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्य को देखा और समझा जा सकेगा।प्रदर्शनी में राज्य में सुशासन, पारदर्शिता तथा नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में किए गए प्रयासों को भी रेखांकित किया जाएगा। प्रदर्शनी में लगभग सभी विभागों की झलक देखने को मिलेगी। यह प्रदर्शनी केंद्र सरकार के नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरुकता के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।प्रदर्शनी में नई न्याय संहिता की प्रमुख विशेषताओं को सरल और प्रभावी माध्यमों से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें समयबद्ध जांच एवं आरोप-पत्र की अनिवार्यता, शून्य प्राथमिकी तथा इलेक्ट्रॉनिक प्राथमिकी की व्यवस्था, सात वर्ष से अधिक दंडनीय अपराधों में अनिवार्य विधि-विज्ञान जांच, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों की वैधता, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के लिए सशक्त प्रावधान, संगठित अपराध, साइबर अपराध एवं आतंकवाद से संबंधित स्पष्ट दंड प्रावधान, पीड़ित प्रतिकर योजना तथा संपत्ति की शीघ्र वापसी की व्यवस्था को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। नाट्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें