मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश,ओलावृष्टि की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश,ओलावृष्टि की चेतावनी

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कई पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज-चमक और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने के आसार हैं, जबकि मैदानी जिलों में भी कई स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।रविवार सुबह राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान बादलों से ढका रहा। सुबह करीब 10 बजे के आसपास बादलों की ओट से सूर्यदेव निकले, हालांकि मौसम में हल्की ठंडक का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में दिनभर आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गरज-चमक, ओलावृष्टि तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। यहां अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जबकि 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों और राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं।हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी तरह उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र दौर भी देखने को मिल सकते हैं।पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक तथा पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्य से अधिक से लेकर अत्यधिक अधिक दर्ज किया गया है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें