मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

सोनप्रयाग के जंगल में भटके मध्यप्रदेश के व्यक्ति काे एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोनप्रयाग के जंगल में भटके मध्यप्रदेश के व्यक्ति काे एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

रुद्रप्रयाग। गूगल मैप के सहारे गलत रास्ते पर चलकर उत्तराखंड के लिए साेनप्रयाग के जंगलमेें भटके मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति काे एसडीआरएफ ने सकुल रेस्क्यू किया। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) काे साेमवार रात काे रुद्रप्रयाग जिले के थाना सोनप्रयाग से मुनकटिया से लगभग 1.5 किमी आगे जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति के भटकने की खबर मिली। इस पर साेनप्रयाग से एसडीआरएफ की एक टीम उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में रात में ही अंधकार और दुर्गम जंगल मार्ग की कठिन परिस्थितियों के बावजूद सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने जंगल में लगभग 2 किमी तक खोजबीन कर भटके व्यक्ति का रेस्क्यू किया।पूछताछ में सामने आया कि मध्य प्रदेश के जिला सीधी के बाटाेली, गाेपदबनास निवासी 62 वर्षीय राजभवन काैल सोनप्रयाग से आगे जाते समय गूगल मैप के निर्देशों के कारण गलत मार्ग पर चला गया था, जिससे वह घने जंगल में भटक गया था। एसडीआरएफ टीम ने काैल को जंगल से सुरक्षित निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें