मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, 11 इंस्पेक्टर और चार दरोगाओं के तबादले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, 11 इंस्पेक्टर और चार दरोगाओं के तबादले

हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बुधवार रात आदेश जारी करते हुए आधे से अधिक थानों और कोतवालियों के प्रभार में बदलाव कर दिया। इस तबादला सूची के तहत 11 इंस्पेक्टर और चार सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया गया है। जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी को लक्सर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।वहीं लक्सर से इंस्पेक्टर राजीव रौथान को एक बार फिर भगवानपुर कोतवाली भेजा गया है। इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव को गंगनहर कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि यहां से मनोहर सिंह भंडारी को श्यामपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है रानीपुर कोतवाली से इंस्पेक्टर शांति कुमार को हटाकर हाल ही में जिले में आमद करने वाले इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को रानीपुर की कमान दी गई है।इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट को रुड़की कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। लंबे समय से एसएसपी कार्यालय में वाचक का दायित्व संभाल रहे इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत को कनखल कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है।इसके अलावा एएनटीएफ सेल के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह को बहादराबाद थाने की जिम्मेदारी दी गई है। बहादराबाद से इंस्पेक्टर अंकुर शर्मा को भगवानपुर भेजा गया है। खानपुर थाने से इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राठी को हटाकर एसआईएस शाखा भेजा गया है, जहां एसएसपी के पीआरओ दिगपाल कोहली को थाना प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें