मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर सड़क दुर्घटना में पांच श्रद्धालु घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर सड़क दुर्घटना में पांच श्रद्धालु घायल

हरिद्वार। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर सोमवार देर रात हरिद्वार से स्नान कर वापस बरेली लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।कार में सवार पांच लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांच लोग हादसे में घायल हो गए, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे जा पलटी और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।दुर्घटना के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को नियंत्रित किया। बाद में प्रशासन ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें