मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, सात घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, सात घायल

देहरादून। टिहरी के कोडियाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।व्यासी चौकी से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली थी कि कोडियाला के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि सरिया से लदा एक भारी ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, जिसमें एक कार जा टकराई। कार में चालक सहित कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे। दुर्घटना में 55 वर्षीय धूमा देवी (पत्नी स्व. दिलवर सिंह) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनका शव वाहन में बुरी तरह फंस गया था। एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू उपकरण की मदद से कार को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। अन्य सभी घायलों को सामान्य चोटें आई हैं, जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर ट्रक से टक्कर को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें