मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

पिकअप और कार की टक्कर, दो डॉक्टर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पिकअप और कार की टक्कर, दो डॉक्टर घायल

नैनीताल। शुक्रवार सुबह रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें रिंगोड़ा के पास पिकअप वाहन और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।घायलों की पहचान बरेली स्थित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग के पीजीजेआर द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्रा डॉ. प्रस्तुति और डॉ. अभिषेक के रूप में हुई है। दोनों डॉक्टर गर्जिया की ओर जा रहे थे, तभी रिंगोड़ा के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय बंजी जंप में कार्यरत कुछ युवाओं ने तुरंत घायलों की मदद की और अपने निजी वाहन से उन्हें रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।डॉ. तौहिद (रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय) के अनुसार, महिला डॉक्टर प्रस्तुति के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। सिर की चोट इतनी गहरी थी कि हड्डियां तक दिखाई दे रही थीं, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के दौरान उनके सिर पर टांके लगाए गए। वहीं, डॉ. अभिषेक के पैरों और कूल्हे में गंभीर चोटें दर्ज की गई हैं।घायलों की गंभीर हालत और उनके स्वयं के आग्रह पर दोनों को बेहतर इलाज के लिए रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें