मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

पुराने खिलौने और सामान को उपयोगी बनाकर जरूरतमंद बच्चों को चेहरे पर मुस्कान लाने में जुटी नमन जैन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुराने खिलौने और सामान को उपयोगी बनाकर जरूरतमंद बच्चों को चेहरे पर मुस्कान लाने में जुटी नमन जैन

हरिद्वार। हरिद्वार की पॉश सोसाइटी जुर्स कंट्री निवासी नमन जैन पुराने खिलौने और सामान एकत्रित कर जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य कर रही हैं।गूंज एनजीओ के साथ जुड़कर वालंटियर के रूप में जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाने में जुटी नमन जैन ने जुर्स कंट्री में साेमवार काे आयोजित कैंप के दौरान बताया कि गूंज एनजीओ के साथ जुड़कर उन्होंने पहले ऋषिकेश में तीन साल कार्य करने के बाद अब हरिद्वार में इस कार्य को शुरु किया है। उन्होंने बताया कि कैंप के माध्यम से सबको जागरूक कर पुराने खिलौने, पाठ्य सामग्री, कपड़े, बर्तन, इलेक्ट्रोनिक सामान एकत्रित करती है। उसके बाद एकत्रित किए गए सामान को गूंज की टीम को दे देतीं है। सामान या वेस्टेज सामान को उपयोगी बनाकर शहर के बस्ती और ग्रामीणों में दिया जाता है।उन्होंने कहा कि सब के प्रयास से उन बच्चोें के चेहरों पर मुस्कान लायी जा सकती है। जो बड़े पब्लिक स्कूल के बच्चों की ड्रेस, स्कूल बैग, पाठ्य सामग्री देखकर मायूस हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सबको मिलकर जरूरतमंद बच्चों की मदद में सहयोग करना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें