मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

रामगंगा में दिखे ऊदबिलाव, दुर्लभ जलीय जीवों की वापसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रामगंगा में दिखे ऊदबिलाव, दुर्लभ जलीय जीवों की वापसी

नैनीताल। ऊदबिलावों का एक दुर्लभ समूह को हाल ही में विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटी रामगंगा नदी में देखा गया। नदी किनारे मस्ती करते इन जलीय जीवों को देखकर पर्यटक और स्थानीय लोग उत्साहित हुए।कॉर्बेट क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली रामगंगा नदी में सुबह के समय ऊदबिलावों का एक समूह पानी में तैरता और खेलता नजर आया। ये ऊदबिलाव लंबे समय बाद इस क्षेत्र में खुले तौर पर दिखाई दिए हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, ऊदबिलावों की मौजूदगी किसी भी नदी के स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत मानी जाती है। ये जीव स्वच्छ जल और पर्याप्त मछलियों वाले वातावरण में ही पनपते हैं। रामगंगा नदी में इनकी सक्रियता यह दर्शाती है कि नदी का इकोसिस्टम फिलहाल संतुलित स्थिति में है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में नदी में वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ी हैं। पर्यटकों ने भी दूर से इन ऊदबिलावों को अपने कैमरों में कैद किया। पार्क प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें