मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

महापौर का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर सख्त निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महापौर का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर सख्त निर्देश

देहरादून । महापौर सौरभ थपलियाल ने मंगलवार को वार्ड 56 का औचक निरीक्षण कर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता की स्थिति का अवलोकन किया गया और मौके पर मौजूद सफाई कर्मियों से संवाद कर कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की गई।महापौर ने सैनिटरी इंस्पेक्टर एवं सुपरवाइजर को निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें।निरीक्षण के दौरान नालियों की सफाई, कूड़ा उठान की नियमितता और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी रखने और आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को कहा गया।महापौर ने कहा कि देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के लक्ष्य के तहत निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें