मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

आईजी विम्मी सचदेवा रमन ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आईजी विम्मी सचदेवा रमन ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

हरिद्वार। चारधाम यात्रा को सुचारु,सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से नामित नोडल ऑफिसर आईजी विम्मी सचदेवा रमन ने हरिद्वार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में एसएसपी नवनीत सिंह,एसपी क्राइम व ट्रैफिक निशा यादव,एसपी सिटी अभय कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में एसएसपी नवनीत सिंह ने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण,सुरक्षा व्यवस्था,पार्किंग और रजिस्ट्रेशन व्यवस्था से संबंधित सभी पहलुओं पर प्रगति रिपोर्ट साझा की।आईजी विम्मी सचदेवा रमन ने चारधाम यात्रा के लिए तैयार किए गए समग्र रोडमैप की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ इसे साझा करते हुए पार्किंग स्थलों,यात्रा पड़ावों और रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि तैयार रोडमैप का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए,ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक के पश्चात नोडल ऑफिसर ने मौके पर पहुंचकर पार्किंग स्थलों,हॉल्टिंग पॉइंट्स और रजिस्ट्रेशन सेंटर्स का भौतिक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करने तथा आवश्यक सुधार शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें